फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्यों से तय होती है विद्यालय की दिशा : डॉ. बीर सिंह

विज्ञापन
डायट हुसैनपुर में प्रशिक्षण लेते स्कूल मुखिया। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। डायट हुसैनपुर में स्कूल प्राचार्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हो गया है। प्राचार्य डॉ. बीर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति को केंद्र में रखकर स्कूल मुखियाओं को उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है ताकि हम गुणात्मक शिक्षा एवं कौशल को अपने शिक्षण संस्थानों में व्यवहारिकता से प्राथमिकता दे पाएं।
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्यों से विद्यालय की दिशा तय होती है। उद्घाटन सत्र के बाद मास्टर ट्रेनर मनोविज्ञान प्राध्यापक दीपक कुमार, इतिहास प्राध्यापक सुदेश शर्मा और अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ. ज्योत्सना ने प्रशिक्षण के बहुआयामी पक्षों पर व्याख्यान व गतिविधियों के माध्यम से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

इससे पूर्व डायट के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय सिंह, डॉ. सरोज यादव, डॉ. रामपाल शास्त्री, प्राध्यापक सत्यपाल सिंह, प्राध्यापक अशोक कुमार ने इस प्रशिक्षण की प्रासंगिकता व जरूरत से जुड़े विभिन्न पक्षों पर अपने विचार रखे। इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जिले भर से आए मुखियाओं ने अपने विचार एवं सुझाव रखे तथा संबंधित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें