फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों ने की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में दंगा निरोधक पुलिस कंपनी को मॉक ड्रिल के तहत अभ्यास करते। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन किया गया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन

परेड के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस लाइन में दंगा निरोधक पुलिस कंपनियों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि पुलिस कर्मचारियों की कार्यकुशल को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। इस माॅक ड्रिल में पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने व दंगा निरोधक गतिविधियों पर कैसे काबू पाया जाए प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा विशेषज्ञों की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कनसील्ड व डंडे के साथ अभ्यास करवाया गया।
परेड के दौरान राइडर्स पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें