फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शादी के सीजन से बाजार में बढ़ी जैकेट की मांग

Thu, 15 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी में शादी का सीजन शुरू होते ही बाजार में ऊनी परिधानों की मांग बढ़ गई है। शादी समारोहों में ठंड से बचाव के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए लोग फैंसी ऊनी ब्लेजर, जैकेट, जर्सी, ऊनी टी-शर्ट और फुल जैकेट की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शहर के दुकानदारों ने पहले से ही नए और आकर्षक डिजाइनों के स्टाक मंगवा लिए हैं। व्यापारियों के अनुसार इस समय बाजार में 50 से अधिक तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। इनमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वेराइटी शामिल हैं। खास तौर पर हल्के वजन की लेकिन अधिक गर्माहट देने वाली जैकेट और ट्रेंडी ऊनी टी-शर्ट इस बार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
दुकानदारों का कहना है कि अब ग्राहक केवल फैशन ही नहीं बल्कि क्वालिटी पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। इसी कारण अच्छी ब्रांडिंग और बेहतर फिनिश वाले उत्पादों की मांग ज्यादा है। बढ़ती खरीदारी से बाजारों में रौनक लौट आई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शादियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बिक्री में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानदार नए डिजाइनों, ब्रांडेड स्टाइल और किफायती दामों में बड़ी रेंज उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुसार जैकेट चुनने के लिए कई दुकानों का रुख कर रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक बनी हुई है और व्यापारियों को आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
-
बिक्री में आई तेजी
ब्रास मार्केट के कपड़ा व्यापारी जतिन का कहना है कि शादी का सीजन शुरू होते ही ऊनी परिधानों की बिक्री में तेजी आई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फैंसी जैकेट की बिक्री में करीब 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोग अब शादी समारोहों में ठंड से बचाव के साथ-साथ स्टाइल पर भी खास ध्यान दे रहे हैं जिससे बाजार में अच्छी हलचल बनी हुई है। वहीं भाड़ावास स्थित दुकानदार विपिन ने बताया कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे जैकेट की मांग में भी तेजी आ रही है। इससे कारोबार में और उछाल देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि अब ग्राहक केवल गर्म कपड़े ही नहीं, बल्कि फैशन के अनुरूप जैकेट खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
जैकेट के दामों पर एक नजर
जैकेट के प्रकारकीमत
कार्टून प्रिंट हुडी300 से 1000 रुपये तक
हुडी जैकेट600 से 2000 रुपये तक
विंटर फैंसी जैकेट900 से 2000 रुपये तक
लॉन्ग जैकेट1200 से 2500 रुपये तक
फैंसी लेदर जैकेट1500 से 6000 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें