फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव, अब दोस्तों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़ा पहले रेवाड़ी और खोरी स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई ने अपने ही गांव के रहने वाले दो युवकों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी खजान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को उसके बड़े भाई दीपक को गांव का ही रहने वाला राहुल अपने साथ ले जाने के लिए आया था। दीपक ने राहुल के साथ जाने से मना कर दिया था, लेकिन वह जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया। उसने छह बजे तक लौटने की बात कही थी, पर वह नहीं लौटा। शाम सात बजे उसकी मां ने दीपक को फोन किया तो उसने बताया कि राहुल और आशीष उसे घर नहीं आने दे रहे हैं। दीपक ने एक घंटे बाद आने के लिए कहा। इसके बाद उसकी बहन ने फोन किया तो दीपक का मोबाइल बंद जाने लगा । रात में 11 बजे उसकी बहन ने राहुल के पास फोन किया तो उसने बताया कि दीपक उनके साथ नहीं है। रात 12 बजे राहुल ने फोन कर बताया कि वह थोड़ी देर में दीपक को लेकर आ रहा है, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं लौटा। जब उसने राहुल की मां से बात की तो उसे बताया गया कि राहुल घर से 15 हजार रुपये लेकर गया है। रात में राजकीय रेलवे पुलिस का उनके पास फोन आया कि दीपक का शव रेवाड़ी-नारनौल रेल लाइन पर पड़ा हुआ है। शिकायत में खजान सिंह ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पहले दीपक का राहुल के साथ झगड़ा हुआ था। राहुल बार-बार दीपक को परेशान कर रहा था। राहुल के आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण दीपक उससे डरता था। आरोपियों से परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या की है। परिवार के सदमे में होने के कारण उस समय शिकायत नहीं दी थी। मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने खजान सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें