फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में आई तेजी

Tue, 14 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 23बनीपुर फ्लाईओ‌वर का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आई है। फ्लाईओवर का निर्माण जल्द करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया था। विधान सभा चुनाव में भी रुके पड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कराने की घोषणा की गई थी। बावल से विधायक बनने के बाद डॉ. कृष्ण कुमार ने फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा कराने का मुद्दा विधानसभा में उठाया था।
विज्ञापन


हाईवे स्थित बनीपुर चौक सबसे व्यस्त है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया। इस फ्लाईओवर को दो वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य धीमा होने की वजह से इसे पूरा नहीं किया जा सका है। निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैठक कर प्रशासन को चेतावनी भी दी थी।

बनीपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद से बावल और रेवाड़ी जाने वाले वाहनों को असाही फ्लाईओवर के नीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इस तरह आठ किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे न केवल समय, बल्कि रुपये की भी अधिक गंवाना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहनों के कारण जाम की स्थिति भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन




-

फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। कोशिश है कि जल्द कार्य पूरा कर लिया जाए।-महेंद्र चावला, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई जयपुर मंडल
-
फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया था। उसके बाद कार्य में तेजी लाई गई है। उम्मीद है कि समय से कार्य अब पूरा हो जाएगा। -डॉ. कृष्ण कुमार, विधायक, बावल


फ्लाईओवर के धीमे निर्माण की वजह से लोग परेशान हैं। यह फ्लाईओवर बावल के लिए काफी मायने रखता है। समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द कार्य पूरा करना चाहिए, ताकि, लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े। -एमएल रंगा, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें