फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्राॅमा सेंटर की सुधरेगी दशा, 11.50 लाख से होगी मरम्मत

Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पास स्थित ट्रामा सेंटर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ट्राॅमा सेंटर भवन की मरम्मत 11.50 लाख रुपये की लागत से की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्राॅमा सेंटर के भवन में दरारें आ गई हैं। टाइल्स टूट गए हैं। शौचालय की दशा खराब है।
ट्राॅमा सेंटर भवन की मरम्मत कई वर्षों से नहीं हुई है जिससे भवन के कई हिस्से जर्जर हो गए हैं। भवन की मरम्मत कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ट्रॉमा सेंटर में अधिकतर दुर्घटनाओं में घायल लोगों को भर्ती कराया जाता है। यहां 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जरूरत के उपकरण खरीदने, प्रयोगशाला और ब्लड बैंक में उपकरण और जरूरी सामग्री खरीदने के लिए 79.20 लाख रुपये का बजट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जरूरत के उपकरणों की सूची भेज दी है। उपकरण मिलने के बाद सुविधाओं में विस्तार होगा। 24 घंटे बैटरी बैकअप की सुविधा रहेगी।

16 वर्ष बाद भी अपग्रेड नहीं हो पाया ट्राॅमा सेंटर

शहर के सर्कुलर रोड पर स्थित ट्रॉमा सेंटर स्थापना हुए 16 वर्ष हो गए लेकिन अभी भी यह लेवल-3 पर अटका हुआ है। यहां अपेक्षित सुविधाएं नहीं होने से अधिकतर मरीजों को रेफर किया जाता है। अब सरकार ने ट्रामा सेंटर को लेवल 2 पर अपग्रेड के लिए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


वर्जन
ट्राॅमा सेंटर भवन की मरम्मत होगी। सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। लैब के उपकरण, ब्लड बैंक में जरूरत की सामग्री की सूची भेज दी गई है। - डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सीएमओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें