संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में स्थित सात सामुदायिक केंद्रों (कम्युनिटी सेंटर) में जल्द ही बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद 21 लाख रुपये खर्च करेगी। सामुदायिक केंद्रों की दशा सुधारने के लिए नगर परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शहर में सेक्टर 3, जगन गेट, सुभाष नगर वार्ड नंबर 2, सांगी का बास वार्ड नंबर 3, खड्डा बस्ती फ्लाईओवर के नीचे, गुलाबी बाग वार्ड नंबर 31, एमसी ऑफिस पुराना हॉल में सामुदायिक केंद्र (कम्युनिटी सेंटर) हैं। इनमें कहीं फर्नीचर, टेबल, आलमारी खराब है तो कहीं कंप्यूटर खराब है। कहीं-कहीं दरवाजे व खिड़कियां खराब हैं। इससे सामुदायिक केंद्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सामुदायिक केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
अब नगर परिषद इन सभी सामुदायिक केंद्रों में जरूरत की चीजें उपलब्ध कराएगी। इसमें मुख्य रूप से फर्नीचर, टेबल, रिवॉल्विंग चेयर, विजिटर्स चेयर, स्टील अलमारी, साइड रैक, कंप्यूटर टेबल, प्रिंटर टेबल, कंप्यूटर यूपीएस के साथ, आवश्यक साफ्टवेयर, मॉनिटर, लेजर रंगीन प्रिंटर आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। कई कम्युनिटी सेंटर में सामान काफी पुराना हो चुका है जिस वजह से अब इन सभी कम्युनिटी सेंटर में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ी