फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कलेक्टर ने जलभराव पर कच्ची दीवार के टूटने का कारण पूछा

Fri, 29 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भिवाड़ी। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने भिवाड़ी में जलभराव की समस्या पर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भिवाड़ी पहुंचकर जलनिकासी का निर्देश दिया। उन्होंने एडीएम सुमित्रा मिश्रा और नगर परिषद आयुक्त मुकेश चौधरी से चर्चा की। साथ ही बांध की कच्ची दीवार के टूटने का कारण पूछा। कच्ची दीवार के साथ सैंड बैग लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त मुकेश चौधरी को बाईपास पर जलभराव कम करने के लिए अतिरिक्त मडपंप लगाने का निर्देश दिया। एडीएम सुमित्रा मिश्रा को इस समस्या की नियमित निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व कलेक्टर ने भिवाड़ी के सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया और उसे पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन 34 एमएलडी सीईटीपी प्लांट का भी जायजा लिया और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर ने जोर दिया कि आगामी बारिश से पहले नए प्लांट को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाए, ताकि भिवाड़ी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

बताया कि भिवाड़ी में चल रहे अन्य परियोजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इसमें हरियाणा से आने वाले पानी को रोकने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी मानसून में भिवाड़ी में जलभराव न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें