कोसली। पुलिस ने गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक ओर आरोपी गुरुग्राम के गांव पहाडी निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 27 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेश गांजा बेचता है। वह स्कूटी पर सवार होकर करावरा मानकपुर फ्लाईओवर के पास गांजा बेचने के लिए खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने उसे 44.36 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुरेश कुमार और उसके साथी सुधीर को पहले ही गिरफ्तार किया था।