फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम ने 320 दिनों से चल रहा धरना खत्म करवाया, बोले- आयुर्वेदिक कॉलेज बनेगा

Sun, 03 May 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामगढ़-भगवानपुर में 200 बेड का अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर 320 दिनों से चल रहे ग्रामीणों के धरने को शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाप्त करवा दिया। मुख्यमंत्री ने धरनास्थल पर ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। यह धरना गांव में 200 बेड का सरकारी अस्पताल बनवाने की मांग को लेकर शुरू किया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जलघर के लिए जमीन देने के बदले अस्पताल बनवाने का वादा किया गया था। बाद में वादा तोड़ दिया गया। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय और रामपुरा हाउस तक प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
धरने के दौरान महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं ने धरना स्थल पर गीत गाकर मंत्री राव नरबीर सिंह से सहयोग की अपील की थी।
वहीं, रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि एनएच-71 से सटी पंचायत की 8 एकड़ जमीन पर आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल बनाया जाएगा। आश्वासन के बाद समिति ने आंदोलन स्थगित कर जनता का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें