फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के ड्रेनेज सिस्टम की एक सप्ताह में की जाए सफाई : डीसी

Thu, 26 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने नगर परिषद व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अगले एक सप्ताह में ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवाने के लिए कहा। उन्होंने रेवाड़ी में रेजांगला पार्क में बनाए जा रहे संग्राहलय का कार्य शीघ्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए।
शिविर में बोडिया कमालपुर में पेयजल समस्या पर पेयजल लाइन को रिपेयर कर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। माढैया खुर्द गांव में रास्ते पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर डीसी ने कब्जा हटवाकर सड़क निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, गांवों में पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने, जमीन की जमाबंदी व इंतकाल दर्ज करवाने आदि से संबंधित शिकायतों को भी डीसी ने गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल उनका निवारण करने के निर्देश दिए। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र की शिकायतों के समाधान के लिए अलग से एक कक्ष में व्यवस्था की गई। एडीसी राहुल मोदी ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित शिकायतें सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटान कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी विनोद शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, नगर परिषद सचिव प्रशांत शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें