फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हाफ मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन के विजेता प्रतियोगियों को राव तुलाराम स्टेडियम के सामने बने मंच पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे आरंभ हुई 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल कर दौड़ अपने नाम की। रेस में दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र रहे। तीसरा पुरस्कार रामसंगरूप ने जीता। मैराथन के महिला वर्ग में सरिता पाल पहले स्थान पर रहीं। दूसरा पुरस्कार सोनिका व तृतीय पुरस्कार नीता रानी ने जीता। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया।
सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में यश को पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार मिला। इसी दौड़ में पंकज ने द्वितीय और शंकरदयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में पूजा सबसे आगे रहीं। दूसरे स्थान पर सोनिया व तीसरे स्थान पर नीलम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर के प्रथम तीन विजेताओं को एक लाख, 50 हजार और 21 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। 5 किलोमीटर के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को 5100, 3100 और 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रायोजक कंपनी हीरो, पीएनबी, एसाई, मुसाबी और कंपनी एसोसिएशन के चेयरमैन कृष्ण कुमार, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पीपीपी के राज्य कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल, धारुहेड़ा पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा मौजूद रहे।

हाफ मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

हाफ मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें