फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो चरणों में होगी जनगणना, एक अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण

Fri, 23 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केंद्र सरकार की तरफ से जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी। इसमें पहला चरण अप्रैल से सितंबर के बीच शुरू होगा और दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से वीरवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि 2027 की यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी जो नीति-निर्माण, विकास योजनाओं और संसाधन वितरण में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले फेज में घरों की सूची और उससे जुड़ा डेटा शामिल किया जाएगा, दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी। जनगणना के जिला संयोजक अमित कुमार ने बताया कि जनगणना के संबंध में जारी नोटिफिकेशन में 33 प्रश्नों को शामिल किया गया है, जिसमें मकान, परिवार, वाहन आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा, मकान पक्का या कच्चा है, पानी-बिजली-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, भवन आवासीय है या व्यावसायिक है, ये सूचनाएं नोट की जाएंगी।
विज्ञापन

दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा जिसमें आबादी, जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार आदि की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। उन्होंने बताया कि जिला में 32 फील्ड ट्रेनर व एक मास्टर ट्रेनर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें