फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनगणना में कुल 33 प्रश्न शामिल, डिजिटल मोड में होगा पूरा कार्य

Thu, 02 Apr 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी तरह डिजिटल मोड में संपन्न कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस बार जनगणना में कुल 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने पत्रकाराें से बातचीत में बताया कि प्रदेश में 1 मई से 30 मई तक भवन सूचीकरण जनगणना शुरू होगी। इसमें 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन की अवधि तय है। नागरिक इसमें स्वयं अपने भवन सूचीकरण और आवास जनगणना के बारे में डिजिटल माध्यम से जानकारी भर सकेंगे।
नागरिक आसानी से जनगणना से संबंधित सवालों के जवाब भर सकेंगे। इससे जनगणना कार्य में पारदर्शिता आएगी और गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके अलावा 1 मई से 30 मई तक एन्यूमरेशन द्वारा घर-घर जाकर जनगणना कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीम सदस्य डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य करेंगे। इस कार्य में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी ही घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारी लेंगे।
प्रशासन ने जनगणना कार्य के लिए व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। जनगणना मुख्यालय हरियाणा से आए विशेषज्ञ सतीश मंडल कोऑर्डिनेटर, गुरविंद्र और मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने अधिकारियों को प्रपत्र भरने, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डेटा संग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण, आवास गणना और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से समझाया। मार्च में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और तकनीकी सहायकों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

जनगणना में कुल 33 प्रश्न शामिल
जिला संयोजक अमित कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना में कुल 33 प्रश्न शामिल किए गए हैं। पहले चरण में हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसमें मकान की स्थिति (पक्का या कच्चा), बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं, तथा भवन के उपयोग (आवासीय या व्यावसायिक) से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। दूसरे चरण में आबादी, जाति, धर्म, शिक्षा और रोजगार जैसे सामाजिक-आर्थिक पहलुओं की गणना की जाएगी।

एचएलओ मोबाइल एप का होगा उपयोग
जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए एचएलओ नामक मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षित कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिले में 32 फील्ड ट्रेनर और एक मास्टर ट्रेनर इस कार्य की निगरानी करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जा रही है ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें