फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एआईयूटीयूसी और एआईटीयूसी ने श्रम कोड की प्रतिलिपि जलाकर किया विरोध

Thu, 02 Apr 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नए श्रम कोड की प्रति जलाते संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्रम कोड के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर प्रदर्शन किया है।एआईयूटीयूसी और एआईटीयूसी के बैनर तले नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सभा आयोजित कर काला दिवस के रूप में मनाया गया। श्रमिक नेताओं ने श्रम कोड की प्रतिलिपि जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सभा का नेतृत्व शेर सिंह और सतीश ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नए लेबर कोड्स श्रमिकों के अधिकारों के खिलाफ हैं और इससे ट्रेड यूनियन बनाने, हड़ताल करने तथा न्यूनतम वेतन जैसे अधिकार कमजोर होंगे। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह ने इसे श्रमिकों के लिए काला दिवस बताया।
उन्होंने कहा कि पुराने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 नए कोड लागू करना मजदूर विरोधी कदम है। साथ ही उन्होंने ओडिशा के किसान नेता प्रकाश मलिक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उनकी रिहाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

सभा को किसान नेता रामकुमार नीमोठ ने भी संबोधित कर समर्थन जताया। कार्यक्रम में विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें