फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्राह्मण सभा ने समाजहित की योजनाओं पर किया मंथन

Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित ब्राह्मण सभा की आमसभा बैठक। समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की आमसभा की बैठक रविवार को ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने कहा कि सभा का उद्देश्य समाजहित में निरंतर कार्य करना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभा की ओर से नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विवाह योग्य बच्चों के लिए प्रत्येक रविवार को शुभ संबंध कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज के परिवारों से बच्चों का पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
उपप्रधान दीपक मुद्गिल ने सभा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा ने आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट का विवरण दिया। संस्थापक प्रधान विष्णुदत्त शर्मा एडवोकेट सहित अन्य सदस्यों ने जरूरतमंदों की सहायता और समाज को संगठित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सभा के प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में यूजीसी संबंधी मुद्दे और एससी-एसटी सुधारों को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। ब्रह्मगढ़ में नए हॉल के निर्माण, सोलर पैनल लगाने और सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें