फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल बढ़ाते रहे किसानों का ब्लड प्रेशर

विज्ञापन
शहर में सोमवार को आसमान में छाये बादल। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जिले में सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जहां दिन के अधिकतम तापमान में 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम में पांच डिग्री की गिरावट आई। आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा रही थीं। किसानों को डर था कि अगर बारिश हुई तो मंडी में पड़ी उनकी फसल खराब हो जाएगी। ऐसे में किसान इस समय होने वाली बारिश से चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में अच्छी बारिश हुई तो सोमवार को पूरे दिन सूर्य दिखाई नहीं दिए। इसी के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान सरसों व अन्य फसल की बुआई 19 अक्तूबर के बाद ही करें। उनका कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम गहरे दबाव के क्षेत्र से अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। वे इस समय कपास की चुगाई व धान की कटाई में लगे हैं। बारिश होने से पकी फसलों को नुकसान हो सकता है।
किसान कृष्ण कुमार, विनोद, मुकेश, प्रदीप, रामनिवास व श्यामलाल ने बताया कि फसल पक कर तैयार हो चुकी है। अब बारिश होने से उनको नुकसान होगा। उनका कहना है कि अब बारिश हुई तो जलभराव वाले क्षेत्रों में रबी सीजन की बुआई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

बारिश हुई तो करोड़ों का धान होगा खराब
अनाज मंडी से अनाज का उठान धीमी गति से हो रही है। अधिकारियों ने अपने चहेते एक ठेकेदार को उठान का ठेका दे दिया। जो बहुत धीमी गति से उठान कार्य कर रहा है। इससे परेशानी बनी हुई है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक कुल खरीद का 20 फीसदी भी उठान नहीं हुआ। ऐसे में बारिश होता है तो परेशानी बढ़ जाएगी। --
19 के बाद करें किसान बिजाई : एसडीओ
मौसम विभाग के अनुसार 19 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान सरसों की बुआई 19 अक्तूबर के बाद ही करें। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। बिजाई के लिए किसान बीज व खाद का स्टोर कर लें। सरसों का बीज प्रमाणित दुकान से खरीदते हुए पक्का बिल लें। -डॉ. दीपक कुमार, एसडीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
व्यापारियों को दे दिए निर्देश, तिरपाल कर रखे व्यवस्था
मैंने बारिश की संभावना देखते हुए व्यापारियों को आदेश दे दिए हैं कि तिरपाल की व्यवस्था रखे। मंडी में आई धान की ढेरियों को ढकने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं उठान कार्य तेजी से हो, इसके लिए उठान ठेकेदार व संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया हुआ है। किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - सत्यप्रकाश यादव, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें