फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल में बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब तो सीबीसी जांच किट खत्म

Sat, 29 Mar 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में खून जांच कराने के लिए लैब काउंटर पर खड़ी गर्भवती। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में 15 दिन से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब है तो तीन दिन से संपूर्ण रक्त गणना (सीबीसी) जांच किट खत्म होने की वजह से खून की जांच नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से मरीजों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है। मरीजों को जेब ढीली करके निजी प्रयोगशाला में खून की जांच करवानी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से इसका खामियाजा जरूरतमंद मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक प्रयोगशाला में सीबीसी जांच तीन दिन से नहीं हो रही है। गर्भवती की सीबीसी जांच न होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ रहा है। वहीं, 15 दिन से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब है जिसकी वजह से किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) व लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में बुजुर्गों को अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने से पहले खून की जांच करानी होती है, लेकिन प्रयोगशाला में उपकरण खत्म होने के कारण जांच प्रभावित हो रही है।
यहीं नहीं अन्य मरीजों को भी परेशानी हो रही है। लोग ठंड में इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन खून की जांच न होने के कारण उन्हें पूरा इलाज मुहैया नहीं हो रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकार ने अस्पताल में मरीजाें के लिए मुफ्त जांच की सुविधा दे रखी है, लेकिन उपकरण खत्म होने के कारण मरीजों को निजी प्रयोगशाला में रुपये देकर खून की जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब और सीबीसी जांच किट खत्म होने के बारे में मुख्यालय को अवगत करवा दिया है। मशीनें ठीक होने और जांच किट आने के बाद मरीजों व गर्भवती के खून की जांच कराई जा सकेगी। -डॉ. प्रिया भारद्वाज, इंचार्ज, पैथोलॉजी लैब, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें