फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में NH 48 पर मोटर वाहन कंपनी में हादसा: शॉर्ट सर्किट होने से हुआ ब्लास्ट, चार श्रमिक घायल; Video

Sat, 29 Mar 2025 09:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के धारूहेड़ा में मोटर वाहन कंपनी में हादसा हो गया। ब्लास्ट होने से दीवार और छत गिर गई। जिसके कारण तीन से चार मजदूर मौके पर दब गए।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारूहेड़ा से गुजरते एनएच 48 के पास स्थित एक प्रतिष्ठित मोटर वाहन कंपनी में रात 10 बजे वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण ब्लास्ट होने से दीवार और छत गिर गई। इस दौरान करीब तीन से चार मजदूर मौके पर दब गए।

विज्ञापन


हादसे की वीडियो भी वायरल हो रही है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से बचाव कार्य के दौरान श्रमिकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। एक कर्मचारी मिसिंग है। इसकी जानकारी जब दमकल केंद्र को मिली तो चार से पांच गाड़ियां वहां पर पहुंची।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पास में बने डस्ट कलक्टर में भी आग लग गई। हालांकि, डस्ट कलक्टर ब्लास्ट नहीं हुआ था। मौके पर सुबह के समय प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


फिलहाल अभी मामले की जांच पड़ताल चल रही है। जिस जगह पर आग लगी थी, नया प्लांट था, वह कंपनी का रेस्ट रूम था। वहां पर श्रमिक आराम कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। जहां पर ब्लास्ट हुआ, वह एक्सपेंशन डिपार्टमेंट था। वह पर क्वालिटी चेक होती थी। करीब 10 लोग काम करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें