फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 9:01 बजे स्कूल पहुंचे बीईओ, बच्चे कम दिखे तो शिक्षकों की क्लास ली

विज्ञापन
फोटो 02 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में शिक्षकों से बात करते खंड शिक्षा अधिकारी सते - फोटो : 1
विज्ञापन
महम। खंड शिक्षा अधिकारी सितेंद्र नेहरा सुबह 9 बजकर एक मिनट पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। छात्रों की कम संख्या पर बीईओ ने शिक्षकों की क्लास लगा दी।
विज्ञापन

एतराज जताते हुए शिक्षकों से संख्या बढ़ाने पर फोकस रखने का निर्देश दिया। बीईओ का कहना था कि सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षित लोगों को शिक्षक के रूप में तैनात किया गया है लेकिन इसके बावजूद निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होना गंभीर विषय है।
उन्होंने बताया कि वे हर रोज सुबह ही स्कूलों में पड़ताल करने के लिए पहुंच रहे हैं ताकि शिक्षकों के स्कूल में हाजिरी चेक की जा सके। कहा कि अब समय आ गया है कि पहले की तरह सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन

यह तब संभव है जब शिक्षक पढ़ाई अच्छी कराएं और अभिभावकों को भी छात्र के स्कूल न आने पर फोन पर बात करें। निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों को भी मुकाबले में आना होगा।
बता दें कि नेहरा हाल ही में हिसार के एक स्कूल के प्राचार्य से प्रमोट होकर खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में आए हैं। स्कूल प्राचार्य अजमेर अहलावत ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी का स्कूल लगते ही आना बड़ा अच्छा लगा। इस समय स्कूल में 250 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। अगले सेशन से संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस समय स्कूल में 15 शिक्षकों का स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें