संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव नठेड़ा में वीरवार को विशेष कष्ट निवारण एवं परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यअतिथि पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है।
फैमिली आईडी के माध्यम से राज्य सरकार की 519 योजनाएं पात्र परिवारों से सीधे जुड़ चुकी हैं, जिससे लाभ वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी के माध्यम से सरकार प्रत्येक परिवार की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या संबंधी जानकारी को बेहतर ढंग से समझ पा रही है, जिससे योजनाएं सटीक रूप से लक्षित की जा रही हैं।
इस मौके पर मंच पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, सरपंच मनोज कुमार (नठेड़ा), ब्लॉक समिति सदस्य लुकेश यादव, एडवोकेट गुरदयाल सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद शास्त्री तथा कोसली सरपंच रामकिशन शामिल रहे।