फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह 190 और दोपहर बाद 227 पहुंचा एक्यूआई

Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार की सुबह हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही और एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 190 के आसपास रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दोपहर बाद जैसे-जैसे तापमान बढ़ा शाम चार बजे तक प्रदूषण स्तर बढ़कर 227 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

यह सुधार केवल अस्थायी है, क्योंकि हवा की दिशा और गति के बदलने के साथ-साथ प्रदूषण फिर से बढ़ सकता है। प्रशासन की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में हालात फिर बिगड़ सकते हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री ओर न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है। पूरे दिन धूप निकलने की वजह से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

5 नवंबर को आंशिक बादल और बूंदाबांदी के आसार

रेवाड़ी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 नवंबर तक अधिकांश इलाकों में मौसम परिवर्तन रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर आंशिक बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह असर केवल 5 नवंबर तक सीमित रहेगा। इसके बाद 6 से 9 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क (खुश्क) रहने की संभावना है। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें