फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस का 30 तक होगा संचालन

Wed, 05 Nov 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रिंगस-रेवाड़ी दो जोड़ी और जयपुर-भिवानी-जयपुर विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया है। दोनों ट्रेनोें का संचालन 30 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, व 29 नवंबर को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर 01:35 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रिंगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवंबर को (11 ट्रिप) रिंगस से 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रिंगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें