बाल भवन में अभिनय प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। दक्षिणी हरियाणा की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बंजारा की तरफ से मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में नाटककार निर्मल वर्मा की तरफ से लिखित नाटक डेढ़ इंच ऊपर एवं हरियावणी हास्य रिश्तों की दुकान का मंचन किया। इस एक पात्र नाटक डेढ़ इंच ऊपर के 17वें मंचन में अभिनय एवं निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय भाटोटिया द्वारा किया गया और इस रिश्तों की दुकान का निर्देशन युवा रंगकर्मी विक्रांत सैनी ने किया।
बंजारा के प्रेस सचिव योगेश कौशिक ने बताया कि नाटक में मुख्य पात्र वृद्धास्वथा उम्र में पत्नी के बिना जीवन की कशमकश से जूझने व उसके निजात पाने के लिए एक जगह में शराब पी रहा है। वह अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में अपने आप बता रहा है कि कैसे उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है।
कभी-कभी नशे की हालत में व्यक्ति का जुड़ाव सीधे उसके मनोविकार से हो जाता है और ऐसे क्षणों में वह किसी स्थान, समय या व्यक्ति की परवाह को अनदेखा कर इतना मुखर हो जाता है कि अपने भूत, वर्तमान एवं भविष्य काल को पब की एक मेज पर ही समेट कर रख देता है।
हरियावणी हास्य रिश्तों की दुकान में गजानंद, देवेंद्र सिंह, मानसी, मनोज कुमार, सन्नी, हिमांशु, यदुवंश ने जीवंत अभिनय से दर्शकों को बताया कि आज के समय से रिश्तों की डोर बहुत नाजुक हो गई है और हम इन रिश्तों में कैसे बंधे रह सकते हैं। कार्यक्रम में संस्था के रंगकर्मी गोपाल शर्मा, खूबराम सैनी, ऋषि सिंहल, विनोद शर्मा, सत्यप्रकाश, रविंद्र, मयंक सैनी ने सहयोग दिया।