फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भट्ठे से गाड़ी चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ चौकी पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान आकाश उर्फ लिल्लु निवासी गांव गिजरोज, जिला झज्जर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 अगस्त को गांव जाडरा निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने गांव बव्वा में ईंट भट्ठा लगाया हुआ है। भट्ठे पर आकाश ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था लेकिन कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 अगस्त की रात वह अपनी गाड़ी लेकर भट्ठे पर रुका था। देर रात आकाश कार लेकर भाग गया। अशोक ने संपर्क किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर के लिए बहाला गांव गया है और जल्द लौटेगा। इसके बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने यह भी बताया कि गाड़ी में करीब पांच हजार रुपये नकद भी रखे हुए थे। शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें