फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कालिया की रेकी कर सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी, दीपांशु उर्फ यशु
विज्ञापन
रेवाड़ी। 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग में राोहित उर्फ कालिया पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु(18) पर पहली बार मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि पूछताछ में काबू किए गए आरोपी दीपांशु ने बताया कि 23 अगस्त को उसके साथी सुजल ने फोन करके उसे बस स्टैंड की पार्किंग में बुलाया था। सुजल व उसके दो अन्य साथियों ने उसे बताया कि कालिया के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।
इसके बाद सुजल उसे रोहित की निगरानी के लिए मोहल्ला भजन का बाग में बाइक पर छोड़कर आया था। जब कालिया कूलर लेकर वापस घर आ रहा था तो इसकी सूचना दीपांशु ने सुजल को दे दी थी। इसके बाद सुजल स्कूटी पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया था और सभी ने पीछा कर उस पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन

कौन सी पुरानी रंजिश थी, ये दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि हर एंगल व बारीकी से सभी पहलुओं को ध्यान में रख कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें