कृमि मुक्ति दिवस पर एलबेंडाजोल की गोली खाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कृमि संक्रमण को लेकर जागरूक किया गया। अनुपस्थित बच्चों को 2 सितंबर को माप अप दिवस के दिन दवाई खिलाई जाएगी।
विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा ने बताया कि कृमि संक्रमण विद्यार्थियों में कुपोषण और खून की कमी (अनीमिया) होती है जिससे थकावट बनी रहती है और संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता।
विद्यालय हेल्थ एंबेसडर जीव विज्ञान प्रवक्ता विक्टोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कर्मी दीपक यादव व उसकी टीम सहित अध्यापक मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, मंजूलता, पूनम देवी, प्रिया आदि उपस्थित रहे।