फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक और मोबाइल लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने ट्रक के परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक और मोबाइल लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव कादरपुर निवासी लेखराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव कैरू निवासी सतीश ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 8 जुलाई 2019 की रात को अपने ट्रक को धारूहेड़ा सोहना रोड पर शर्मा फर्नीचर के नजदीक खड़ा कर ट्रक में अपने हेल्पर नवनीश को छोड़कर किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चला गया था। सुबह उसका हेल्पर नवनीश उसके पास आया और उसने बताया कि एक ईको गाड़ी में पांच लोग सवार होकर आए और उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया।
आरोपियों ने उसका मोबाइल व ट्रक की चाबी छीन ली और ट्रक को लेकर फरार हो गए। उसके बाद आरोपी उसे सोहना घाटी के पास हाथ पैर बांधकर डाल गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी पवन व जोगिन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में लूटे गए ट्रक को थाना कासगंज पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें