फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1.30 लाख रुपये साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी नरेश। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने 1.30 लाख रुपये की साइबर ठगी में मध्य प्रदेश के जिला दतिया नजदीक सिविल लाइन निवासी नरेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेश ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी दीपक जैन ने शिकायत में बताया था कि 17 अप्रैल को उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद को एक कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने को कहा था। इसके बाद उसने उसके पास एक लिंक भेजा जिस पर क्लिक करने के बाद उसने आईडी बना ली।
शुरू में उसे टास्क के नाम पर 125 रुपये दिए गए। यह राशि आने के बाद उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन बार में 1.30 लाख ट्रांसफर करा लिए। जब उसने पैसा वापस पाने का प्रयास किया तो और रुपये जमा कराने को कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके चार आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देगड़ा, मनीष कुमार, मध्य प्रदेश के जिला दतिया के मोहल्ला दालान का बास निवासी गणेश कुशवाहा व राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी नंदीवाली निवासी राजेश कुमार देग़ड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें