फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पास दिखाने के लिए नया काम है नहीं : कैप्टन अजय

Sat, 13 Dec 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से किए गए उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को जनता के साथ भ्रामक और दिखावटी राजनीतिक आयोजन करार दिया।
विज्ञापन

कैप्टन यादव ने कहा कि जिन कामों का उद्घाटन किया जा रहा है वे छह महीने पहले पूरे हो चुके थे। भाजपा के पास दिखाने के लिए नया काम है ही नहीं। इसलिए पुराने कार्यों को दोबारा खोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन सड़कों का उद्घाटन किया गया है, उनकी रोड़ियां तक निकल चुकी हैं और कई जगह तो सड़कें टूटकर गड्ढों में बदल गई हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, नालियां ओवरफ्लो हैं, और बदबू से आमजन का जीना दूभर है। कैप्टन यादव ने आरोप लगाया कि रामसिंहपुरा में जमा कचरे के निरस्तीकरण का काम आज तक शुरू नहीं हुआ जबकि भाजपा नेताओं द्वारा वर्षों से वादे किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

सभी वार्डों में सड़कों की हालत खस्ता है और कहीं भी विकास का नामों निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की चेयरपर्सन का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, इसी शर्मिंदगी से बचने के लिए आनन-फानन में यह दिखावा कार्यक्रम रखा गया, लेकिन सच्चाई यह रही कि कार्यक्रम में लगी कुर्सियां तक खाली रहीं। जनता ने भाजपा के इस ढोंग को पहले ही नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें