फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने की थी रेकी, एक गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12आरोपी, तिजिल। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने युवक पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कतोपुर निवासी तिजिल के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने वारदात से पहले घटनास्थल की रेकी की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुतुबपुर निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 21 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने चाचा विजय के घर के नजदीक अपने दोस्त अमन, रवि व परवेश के साथ खड़ा था। उसी समय एक बाइक पर दो लड़के सवार होकर आए और गौरव पर फायरिंग शुरू कर दी। बचने के लिए गौरव व उसके साथी इधर-उधर भागे। आरोपी गौरव को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता गौरव की शिकायत पर थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अब मामले में कार्रवाई करते हुए थाना रामपुरा पुलिस ने तिजिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें