फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वन स्कूल एप पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति अपडेट करने का आज अंतिम दिन

Sun, 02 Feb 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विद्यार्थियों की उपस्थिति वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति अपडेट करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।
मौलिक स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देश दिया है कि तीन फरवरी तक विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उन्होंने वर्ष 2024-25 में पहली कक्षा से आठवीं तक के त्रैमासिक स्कीमों के अंतर्गत चतुर्थ तिमाही के लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के लिए पत्र लिखा था। अब तक पूर्ण डाटा अपडेट नहीं किया गया। इसलिए सभी को अंतिम अवसर दिया जाता है। उन्होंने लिखा कि सभी डीईईओ अपने अधीनस्थ खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालयों के मुखिया को आदेश दें कि वे त्रैमासिक स्कीमों के तहत विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा स्कीम अनुसार उपस्थिति के आधार पर वन स्कूल एप पोर्टल पर तीन फरवरी तक हर हाल में अपडेट करें। यदि जिला स्तरपर निर्धारित की गई तिथि में स्कीम के पात्र विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं की जाती और कोई भी पात्र विद्यार्थी स्कीम का लाभ लेने से वंचित रहता है तो इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत विद्यार्थियों को वन टाइम प्रोत्साहन राशि मिलती है। कक्षा 1 के विद्यार्थियों को 740 रुपये, कक्षा 2 के विद्यार्थी को 750 रुपये, कक्षा 3 के विद्यार्थी को 960 रुपये, कक्षा 4 के विद्यार्थी को 970 रुपये, कक्षा 5 के विद्यार्थी को 980 रुपये, कक्षा 6 से 8 को 1250 रुपये, कक्षा 9 से 12 को 1450 रुपये मिलेंगे।

वर्जन

निदेशालय की तरफ से जो भी आदेश आते हैं, उसका पालन किया जाता है। स्कूल मुखियाओं को पोर्टल पर डाटा के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

कपिल पूनिया, डीईओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें