फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नव प्रेरणा संस्था का 25वां वार्षिक महोत्सव दिव्यांग दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया

Sun, 08 Dec 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
वार्षिक महोत्सव में एक मंच पर आए विद्यार्थी व संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। नव प्रेरणा संस्था का 25वां वार्षिक महोत्सव (रजत जयंती) रविवार को सेक्टर-3 में धूमधाम से दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्यांगों को व्हीलचेयर व कान की मशीन नव प्रेरणा संस्था के ओर से प्रदान की गई। साथ ही कृत्रिम अंग भारत विकास परिषद के सहयोग से प्रदान किए गए। इस प्रोग्राम में छत्र सिंह ने एक्युप्रेशर थेरेपी के बारे में जानकारी दी। रोटरी नव प्रेरणा वोकेशनल सेंटर में बच्चों द्वारा बनाए गए मिट्टी के समान पर डेकोरेटिव आइटम्स की प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रिंसिपल गायत्री शर्मा ने दिव्यांगों को सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं, पेंशन मेडिकल सर्टिफिकेट, रेलवे पास, बस पास जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिले में दिव्यांगों की सहायता के लिए एक नारा हम किसी से कम नहीं एक मुहिम चलाने की शुरुआत की।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस प्रोग्राम में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें फौजी देशभक्ति गीत ज्योति द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी सुशीला देवी व कोरियोग्राफर अनिल के द्वारा करवाई गई थी। कार्यक्रम में कुणाल, सागर, कार्तिक, अनीश, मासूम, निहारिका, निधि, वेदांत, धीरज, रीतू, उपेंद्र, हिमांशु, अजय, वेदांत, धीरज, वैभव, भूपेन, विवान, निलेश, सनी ,देविका, कान्हा, अमन, नितिन, अविनाश, नवीन, गौरव आदि मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया

वार्षिक महोत्सव में एक मंच पर आए विद्यार्थी व संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें