फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी घी पकड़ने के लिए टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
Team raided to catch adulterated ghee
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में मिलावटी घी पकड़ने के लिए छापा मारकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम रेवाड़ी शहर के जीवली बाजार, सदर बाजार, गुड़ बाजार समेत कई अन्य बाजारों में करीब 22 से 25 दुकानों पर पतंजलि ब्रांड से मिलते जुलते मिलावटी घी की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी की अगुवाई में एक टीम ने कार्रवाई। इस दौरान टीम ने दो जगहों से घी के नमूने भी लिए हैं। हालांकि अभी इन जगहों का खुलासा देर शाम तक नहीं हो पाया है। बरामद घी के इन दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया है।
विज्ञापन

टीम ने हाल में नारनौल में एक दुकानदार के यहां छापा मारकर करके डेढ़ हजार लीटर नकली घी बरामद किया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मामले में संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। खाद्य सुुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि शहर में छापा मारकर नकली घी की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रदेश में यह कार्रवाई चल रही है। जिले में अगले दो-तीन दिन यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें