फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्मी, एकता व सपना की टीम प्रथम

Wed, 20 Nov 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद खुश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर के विज्ञान विभाग की ओर से और केमिस्ट्री समिति नागार्जुन के तत्वाधान में इंटर कॉलेज राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें लक्ष्मी, एकता व सपना की टीम प्रथम रही।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इसका संचालन अदिति और कोमल ने किया। प्रतियोगिता में सरकारी कॉलेज खरकड़ा से लक्ष्मी, एकता व सपना की टीम प्रथम रही। कृषि कॉलेज, हिसार से विवेक भोंसले, प्रिंस सुरा व मनीष शर्मा की टीम द्वितीय रहीं। तीसरे स्थान पर सरकारी कॉलेज नाहड़ की टीम से हिमांशी, यशस्वी, खुशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर विजय कुमार ने कहा कि साइंस के फार्मूले को लागू करके मानव की उपलब्धियों को मानव के लिए ही प्रयोग करके विज्ञान का सदुपयोग सृष्टि को बचाने में किया जा सकता है। प्रोफेसर बलवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ विषय को रुचिकर बनाती है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता का मार्ग आसान बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें