फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल मुखिया का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को स्कूल मुखिया का पांच दिवसीय प्रशिक्षण अभियान शुरू हो गया। एससीईआरटी गुरुग्राम के उपनिदेशक वीरेंद्र सिंह नारा भी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डायट के प्राचार्य सुभाष चंद्र ने की।
इस अवसर पर नारा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का सभी मुखिया व्यावहारिक फायदा उठाएं, ताकि विभागीय नियमावली की पूरी जानकारी होने से वे इस दायित्व को बेहतर ढंग से निभा पाएं। अध्यक्षीय संबोधन में डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने नई शिक्षा नीति को केंद्र में रखकर प्रारंभ किए गए। इस प्रशिक्षण अभियान को व्यवहारिक बनाने का आह्वान किया। डायट के वरिष्ठ प्राध्यापक और इस प्रशिक्षण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बीर सिंह ने इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण अभियान में डायट के प्राध्यापक सत्यपाल सिंह ने संबंधित विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रासंगिक जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक डॉ. संगीता, अशोक यादव, डॉ. नरेंद्र पाल, दीपक कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. जगदीश प्रसाद ने विभिन्न प्रभार संभाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें