संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अंबाला में 6 से 8 जून तक आयोजित जूनियर वुशू स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की टीम अंबाला के लिए रवाना हो गई है।
जिला सचिव अमित यादव ने बताया कि अंबाला के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रही जूनियर वुशू स्टेट चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्ग में जिले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
सभी खिलाड़ियों को जिला वुशू संगठन के प्रधान नवीन यादव, कोच नरेंद्र, विकास, देवेंद्र, महेश व सरकारी कोच सुनील खत्री व महावीर सिंह, मेहर सिंह राणा ने खिलाड़ियों को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से रवाना किया।
प्रतियोगिता में 45 किलो भाग वर्ग में भूपेंद्र, 48 किलो में रिंकू, 52 किलो में कुणाल, 56 किलो में नैतिक 60 किलो में तनिष्क वर्मा, 65 किलो में मेहर यादव, 70 किलो में आयुष, 75 किलो में नवीन, 80 किलो में कमल, 85 किलो में निशांत, 90 किलो में जतिन भाग ले रहे हैं।
वहीं, लड़कियों में 45 किलो में साक्षी, 52 किलो में खुशबू, 56 किलो में रोहिणी, 70 किलो में जीनियस भाग ले रही हैं। तोलू इवेंट में देवेश यादव, हर्ष, परवीन, निशा, गुड़िया, आरती, रवीना, लोकेश, भव्य, अखिल भाग ले रहे हैं।