फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने भरे कुट्टू के आटे के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान चलाया गया। मंगलवार को संबंधित उपमंडल अधिकारी की देखरेख में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि नवरात्र पर्व पर दूसरे जिलों में कुट्टू का आटा खाने से लोग बीमार हुए हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से भी स्वास्थ्य सुरक्षात्मक उपाय बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन की पैनी नजर खाद्य पदार्थों की बिक्री पर है। बिना गुणवत्ता के कुट्टू आटा और अन्य खाद्य पदार्थों को बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई प्रशासन की ओर से अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि कुट्टू का नकली और खराब आटा बेचने वालों से सावधान रहें। उपायुक्त द्वारा गठित जांच टीम खाद्य स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी ने संबंधित कर्मचारियों के साथ दुकानों पर पहुंचकर आटे के सैंपल लिए। साथ ही दुकानदारों को नवरात्र के अवसर पर पुराना हो चुका कुट्टू का आटा नहीं बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने व्रत रखने वालों को भी उपवास के दौरान खानपान में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
कोट
जिले में अभी तक कुट्टू का आटा खाने से बीमार होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात बरतने की जरूरत है। ज्यादा पुराना आटा खरीदने से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें