संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गर्मी की छुट्टियों में ई-अधिगम उपाधि प्राप्त करने की तैयारी में विद्यार्थी और शिक्षक जुट गए हैं। इस उपाधि को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी और अध्यापकों को ई-अधिकगम चैलेंज के तहत प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। इसमें विद्यार्थियों को टैबलेट से पढ़ाई करनी होगी। जबकि अध्यापक प्रतिदिन एक घंटा टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।
ई-अधिगम उपाधि प्राप्त करने के ळिए विद्यार्थी को किसी भी तीन विषय में 35 मिनट प्रति विषय टैबलेट पर काम करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम विद्यार्थियों के चयन के लिए कुछ मापदंड तय किए हैं। विद्यार्थियों को अधिकतम एप का इस्तेमाल, अधिकतम होमवर्क व अधिकतम उपचारात्मक परीक्षण शामिल हैं। वहीं, शिक्षकों के चयन के लिए अधिकतम एप का प्रयोग बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक और विद्यार्थी को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
ѭ