धारूहेड़ा। क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गत 24 जुलाई को एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक छात्रा के पिता ने शिकायत दी थी कि वह धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहता है। उनकी बेटी क्षेत्र के एक गांव स्थित एक स्कूल में 5 वीं कक्षा में पढ़ती है।
23 जुलाई को उनकी बेटी स्कूल में समय से पहले पहुंच गई थी। उस समय अन्य विद्यार्थी स्कूल में मौजूद नहीं थे। इस बाद स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बच्ची को अपने कार्यालय में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की सहेली के दरवाजा खटखटाने पर शिक्षक ने उसे छोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।