फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

Fri, 06 Nov 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें साइबर थाना के पीएसआई मनीष और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

पीएसआई मनीष ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।
सेमिनार में इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड, फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप और फेसबुक हैकिंग, ऑनलाइन लोन एप तथा फर्जी कॉल के जरिये होने वाली ठगी के बारे में बताया गया। टीम ने हनी ट्रैप और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को संचार साथी पोर्टल और टेफ्को पोर्टल के माध्यम से अपने नाम पर जारी सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करने तथा अनधिकृत सिम की शिकायत करने की प्रक्रिया समझाई गई।
पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को वापस दिलाने में मदद मिल सकती है। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें