धारूहेड़ा। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश कुमार निवासी मोहल्ला पारनिया वार्ड नं. 11 जिला खैरथल राजस्थान, रामभरोसे निवासी गांव खातीपुरा अलवर राजस्थान, सुरेन्द्र पाल निवासी एमटूके सोसाइटी धारूहेड़ा, सुग्रीव निवासी गांव हिलालपुर मजीसा आंबेडकर यूपी, आनंद देव निवासी मंगलम धर्म काटा फिरोजाबाद यूपी, मृत्युंजय निवासी विशाल इन्क्लेव राजोरी गार्डन नई दिल्ली, अनवर अली निवासी गांव बल्लामपुर बेरठी प्रयागराज यूपी, मानक त्यागी निवासी हेलीकाप्टर वाली गली धारूहेड़ा, राजू निवासी गांव खोरी कला जिला नूंह व अभय सिंह निवासी हरिनगर धारूहेड़ा के रूप में हुई है। सभी 9 मार्च को हरिनगर निवासी लालसिंह के ट्यूबवेल के पास जुआ खेलते पकड़े गए थे।