नांगल मूंदी। गांव मूंदी स्थित शहीद राम सिंह मेहता राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में प्रथम स्नातक हेडमास्टर कलेक्टर सिंह की चौथी पुण्यातिथि के अवसर पर शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के बस्ती के लोगों को प्राचार्य सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में अपने पूर्वजों की याद में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान गांव के प्रथम निर्वाचित सरपंच ठाकुर मितरू सिंह, प्रथम वकील पंडित शादी राम शर्मा, शहीद राम सिंह मेहता, हेडमास्टर मदन लाल चौहान, समाजसेवी ठाकुर नथू सिंह, पंडित सेवाराम शर्मा, हवलदार कालू सिंह चौहान के परिवारजनों ने प्रत्येक कक्षा के एक-एक प्रतिभावान छात्र व छात्रा को भी सम्मानित किया। इसके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौहान, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, शौकीन शर्मा एडवोकेट पूर्व उप प्रधान बार, चेयरमैन ओमपाल सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य सुनील चौहान, यश पाल शर्मा,राजबीर चौहान, रमेश चौहान, महेश चौहान की टीम का आयोजन में योगदान रहा।
इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रभु दयाल, सूबेदार खुशी राम, राजकुमार चौहान, उदय राम, कर्ण यादव, हनुमान डेनी, स्टाफ सदस्य, भगवान, चेतना भारद्वाज, ममता यादव, सारिका यादव, गीता देवी, मनीष, किशोर, भारत भूषण, सुखबीर, कमल सिंह, सुनीता, सोनू आदि लोग मौजूद रहे।