फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 11:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 7प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेते बच्चे। स्रोत : समिति
विज्ञापन
बावल। कस्बे के वार्ड नंबर एक में मेघवाल उत्थान समिति की ओर से रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 55 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान सूरजभान ने कहा कि मेघवाल उत्थान समिति का यह पहला प्रतिभा सम्मान समारोह है। इसमें दसवीं से लेकर उच्च शिक्षा तक 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दसवीं के 22, बारहवीं के 14, बीए के 12 छात्र-छात्राओं सहित इंजीनियरिंग व अन्य संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संयोजक वेद प्रकाश बावलिया ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा हित में संगठित समाज ही आगे बढ़ सकता है। बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा करने की जरूरत है, क्योंकि संविधान सुरक्षित रहेगा तो देश सुरक्षित रहेगा।
मुख्य अतिथि सरताज बावलिया और विशिष्ट अतिथि गजराज सिंह यादव रहे। संचालन भूपेंद्र शेखपुर ने किया। इस मौके पर पर सूरजभान, भूपेंद्र शेखपुर, बलबीर, अशोक, पूर्व सरपंच रविंद्र रायपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें