फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन 40 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें : चौकन

Mon, 25 Nov 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। कार्यक्रम में अतिथियों को भगवान शिव, हनुमान जी, स्वामी दयानंद व स्वामी विवेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था की ओर से योगी बने-निरोगी बनें विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी धर्मवीर चौकन ने लोगों से अपनी सेहत के लिए प्रतिदिन 40 मिनट निकालने की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि हम संयमित आहार-विहार अपना कर और योगासन कर स्वस्थ रह सकते हैं। अनुलोम विलोम, कपालभांति व भ्रस्त्रिका का नियमित अभ्यास कर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अरुण गुप्ता, सीएल सोनी व डॉक्टर बलबीर ने कहा कि सर्दी के मौसम में कुछ समय धूप में बैठना चाहिए। पार्क में पैदल चलना चाहिए। डॉक्टर सपना यादव, प्रेमलता शर्मा व मधु गुप्ता ने कहा कि भोजन सलाद शामिल करने पर जोर दिया। डॉक्टर सपना यादव ने सभी को एरोबिक्स कराया। अतिथियों को देवताओं के चित्र दिए गए। इस मौके पर राजेंद्र गेरा, देवेंद्र कुमार, भूमित चौकन, पूर्वांशी, कपिल कपूर, लक्ष्मी नारायण, सुदर्शन, ललित सैनी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें