फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा : एसपी

Mon, 25 Nov 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रदेश में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू की है। रात में कैब व ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती हैं।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा लेने के लिए संबंधित महिला को 112 पर फोन करना होगा और वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाना होगा। सभी जानकारी देने के बाद महिला का ट्रिप शुरू होगा। हरियाणा पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ग्रुप को मॉनिटर करेंगे। हर एक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशल क्षेम भी पूछी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कैब या ऑटो बीच में रुकता है या फिर रूट में बदलाव होता है, तभी पुलिस महिला को फोन कर जानकारी हासिल करेगी। कुछ भी गलत होने पर सबसे पास स्थित पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को भेजा जाएगा। इसके अलावा यात्री द्वारा साझा किए गए आपातकालीन नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा। महिला का सफर सुरक्षित पूरा होने के बाद पुलिस फोन कर जानकारी लेगी। इस सुविधा से महिला के परिजनों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा और महिला भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा के बारे में रेवाड़ी पुलिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी जगह जगह जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें