फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे बने अवैध ढाबों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीसी

Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 01उखाड़ कर छोड़ा गया सोलहाराही तालाब मार्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि हाईवे के किनारे अवैध ढाबों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
बैठक में डीसी ने सड़क सुरक्षा के लिहाज से सर्वाधिक दुर्घटना वाले स्थलों की पहचान कर वहां सुरक्षा संबंधी उपाय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा आम आदमी की जान से जुड़ा विषय है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने कहा कि जिले से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के दौरान पुलिस व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर स्थित ढाबों की जांच की जाए। यदि कोई ढाबा बिना अनुमति के बनाया गया है तो उन पर निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में तेजी लाने की बात कही गई। साथ ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, सिग्नल तोड़ने वालों, क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों के चालान करने के निर्देश दिए गए । सड़कों पर साइन बोर्ड लगवाने, दुघर्टना का ऑडिट, ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


स्कूल बसों की होगी जांच

डीसी ने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत सभी स्कूलों की बसों की जांच की जाए। यदि कोई बस बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिलती है तो उसे जब्त किया जाएगा। जो भी चालक नशे का सेवन या नियमों के विपरीत ड्राइविंग करते पाया जाता है तो अभिभावक उनकी शिकायत स्कूल प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन से करें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि जिस किसी विभाग के विकास कार्य चल रहे हैं अथवा पूरे हो गए हैं वे अपने सीएनडी वेस्ट को तत्परता से उठाना सुनिश्चित करें।

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें