फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टैगोर पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन के बाद एकजुट खिलाड़ी व कोच। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्वरांजलि स्कूल में किया गया। इसमें कुल 15 टीमों ने भाग लिया जिनमें लड़कों की 10 और लड़कियों की 5 टीमें शामिल रहीं। सभी टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में दोनों ही वर्गों में टैगोर पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में डॉन बोस्को पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा जबकि लड़कियों के वर्ग में भूडला गांव की टीम उपविजेता रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिले की लड़कों एवं लड़कियों की चयनित टीमों की घोषणा भी की गई। ये टीमें 8 मई से किलोई (रोहतक) में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

-
निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में किया प्रेरित
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव एवं मनमीत यादव ने किया। अतिथियों ने खेल में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारती हैं। संघ के सचिव लख्मीचंद ने बताया कि इस आयोजन में अनिल डागर व संघ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें