फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तर पर आज होंगे टेबल टेनिस, स्केटिंग और क्रिकेट के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग रेवाड़ी की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वीरवार को विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग विद्यालयों में आयोजित होंगी। जिसमें खिलाड़ियों की स्केटिंग प्रतियोगिता यूरो स्कूल रेवाड़ी में, टेबल टेनिस जैन स्कूल में, चेस हरि सिंह स्कूल में तथा अंडर-14 व अंडर-17 क्रिकेट मुकाबले सैनी स्कूल रेवाड़ी में कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी दिन खिलाड़ियों की शूटिंग, टेबल टेनिस, चेस, हैंडबॉल, क्रिकेट (अंडर-14 व 17) और हॉकी की प्रतियोगिताएं भी विभिन्न स्थलों पर आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए आयोजन स्थलों पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गौरतलब है कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 जुलाई तक पूरी की जा चुकी हैं। अब जिलास्तर पर चुने गए खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षा विभाग ने खेलों के निष्पक्ष आयोजन हेतु विशेष कार्यक्रम तैयार किया है, जिससे हर प्रतियोगिता का संचालन सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित हो सके।


8 अगस्त को होंगी ये प्रतियोगिताएं :
8 अगस्त को खिलाड़ियों की वाॅलीबाॅल (अंडर-19) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, लड़कों के लिए वाॅलीबाॅल (अंडर-19) के मुकाबले जीएसएसएस मंदौला खोल में होंगे। चेस (अंडर-14) की प्रतियोगिता आरपी स्कूल कोसली में आयोजित की जाएगी, जबकि बास्केटबॉल (अंडर-19) के मुकाबले रेवाड़ी में होंगे।
विज्ञापन


वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी प्रतिभागियों और उनकी टीम के प्रभारियों को आयोजन स्थल पर प्रात साढ़े 8 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करना होगा। किसी भी प्रकार के संशय की स्थिति में विद्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें