फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर स्कूलों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लगातार बढ़ते मलेरिया और डेंगू के मामलों को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों को मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को यह भी बताया जाएगा कि साफ-सफाई और जलभराव रोककर इन बीमारियों से किस प्रकार बचा जा सकता है। इसके साथ ही निदेशालय ने सभी स्कूलों को सप्ताह में एक दिन, विशेष रूप से रविवार को ड्राई-डे के रूप में मनाने को कहा है। इसका उद्देश्य घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी इकट्ठा न होने देना है, जिससे मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके। शिक्षा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि समुदाय स्तर पर भी स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक संदेश देगी।

11 अगस्त को दस्तक कार्यक्रम
विशेष रूप से 11 अगस्त को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक सभी स्कूलों में दस्तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपने आसपास के घरों में जाकर मलेरिया और डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। वे नागरिकों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के तरीके और साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताएंगे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य होगी, और सभी को पानी की बोतल साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय मुखियाओं को इन निर्देशों का भी करना होगा पालन :
- प्रार्थना सभा में मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों बारे विद्यार्थियों को जागरूक करें।
- विद्यार्थियों को निर्देशित करें कि वे पूरी बाजू की कमीज पहनना सुनिश्चित करें तथा पैरों को भी पूरी तरह ढक कर रखें।
- अध्यापक, विद्यार्थियों को डेंगू व मलेरिया के क्या लक्षण हैं तथा इससे बचाव के उपाय व उपचार की जानकारी प्रदान करें।
- मच्छरों से बचाव हेतु विद्यालयों में सभी महत्वपूर्ण उपाय किए जाएं।
-
वर्जन :
मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों बारे सभी विद्यालय प्रमुखों को अवगत करवाया गया है। 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी भी अभिभावकों व आसपास के लोगों का बीमारियों की रोकथाम बारे जानकारी देंगे।
विज्ञापन

- सुभाष यादव,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें